पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से रविवार को बगहा में भव्य पथ संचलन निकाला गया। मारवाड़ी धर्मशाला से शुरू हुए इस पथ संचलन में स्वयंसेवक अनुशासित कतारों में आगे बढ़ते नजर आए। पूरे आयोजन में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रमुखता से दिखाई दिया।पथ संचलन के दौरान सैकड़ों स्वयंसेवकों का अनुशासित स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकजुटता, संगठनात्मक अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का संदेश दिया गया।
