पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा। गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान चला रही 21वीं वाहिनी SSB, बगहा की RRT टीम ने रविवार, 28 सितंबर की सुबह एक गर्भवती महिला को सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को सुबह करीब 6:15 बजे बाढ़ प्रभावित भेड़िहारी कॉलोनी में गर्भवती महिला पूजा कुमारी (20 वर्ष) बाढ़ के पानी में फंस गई थी। सूचना मिलते ही SSB की RRT टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर महिला को नाव के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के नेतृत्व में 21वीं वाहिनी SSB की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। वाहिनी द्वारा अब तक 400 से अधिक बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है।SSB के जवान सीमा सुरक्षा के साथ-साथ आपदा की इस घड़ी में भी ग्रामीणों की सहायता के लिए लगातार मुस्तैद हैं। “सेवा, सुरक्षा और भाईचारा” के संकल्प के साथ राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
