filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: null; delta:1; bokeh:1; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;zeissColor: bright;
खैरटवा में तटबंध टूटने से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची पुलिस और अभियंताओं की टीम; ग्रामीणों में दहशत
पंचानन सिंह ब्यूरो अयोध्या टाइम्स बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा। प्रखंड बगहा-1 के सिंगारी पिपरिया पंचायत अंतर्गत खैरटवा गांव के समीप सोमवार की देर शाम गंडक नदी के तेज दबाव के कारण चंपारण तटबंध का करीब 10 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। तटबंध टूटते ही आसपास के इलाकों में तेजी से पानी घुसने लगा, जिससे ग्रामीणों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है।
वाल्मीकिनगर गंडक बराज पर गंडक नदी के उफान और तेज बहाव के बीच खैरटवा के समीप तटबंध पर लगातार दबाव बना हुआ था। शाम में अचानक तटबंध का एक हिस्सा टूट जाने से बाढ़ का पानी आसपास के क्षेत्रों की ओर फैलने लगा। स्थिति को देखते हुए ग्रामीण अपने स्तर से भी सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की तैयारी में जुट गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि दीपक पांडेय, सरपंच प्रतिनिधि लालबाबू यादव, बीडीसी प्रतिनिधि धर्मदेव यादव, खैरटवा वार्ड संख्या-14 के वार्ड सदस्य संजय यादव, वार्ड संख्या-15 के वार्ड सदस्य भटूमन यादव तथा बगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अभियंताओं की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान के आसपास करीब दो वर्ष पूर्व भी चंपारण तटबंध का लगभग 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था। बाद में उसकी मरम्मत कराई गई थी। अब एक बार फिर तटबंध टूटने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
मुखिया प्रतिनिधि दीपक पांडेय और सरपंच प्रतिनिधि लालबाबू यादव ने कहा कि गंडक नदी के आक्रामक रुख और लगातार बढ़ते दबाव के बीच तटबंध का टूटना गंभीर चिंता का विषय है। यदि तत्काल युद्धस्तर पर बचाव एवं मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो आसपास के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित राहत, बचाव और तटबंध की मरम्मत की मांग की है।
