पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। भाजपा नेता श्वेतमणि सिंह उर्फ तुषार सिंह ने मंगलवार को बगहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मेंहदी गांव के लोगों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, नाली सहित अन्य जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

तुषार सिंह ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर देखने का आग्रह किया।
भाजपा नेता ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वे लगातार संबंधित विभागों के अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे।स्थानीय लोगों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनने और अधिकारियों से तत्काल बातचीत करने के लिए तुषार सिंह का आभार जताया।
