मैनाटाड़,16 फरवरी 2024, प्रेमचन्द्र साह मैनाटांड पश्चिमी चंपारण।
मोदी सरकार की गारंटियों का झूठ-फरेब व मजदूरों-किसानों के हितों पर 10 वर्षों के कुठाराघात के खिलाफ देशव्यापी मजदूर हड़ताल व ग्रामीण भारत बंद को लेकर भाकपा माले संयुक्त किसान मोर्चा, ऐक्टू, आरवाईऐ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर अपनी मांगे रखा,
भाकपा माले अंचल सचिव अच्छे लाल राम, किसान महासभा जिला सचिव इन्द्र देव कुशवाहा ने कहा कि यह ग्रामीण भारत बंद बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, साम्प्रदायिकता और बढ़ते पूंजीपतियों के मुनाफे, निजीकरण, अपराध तथा घटते वेतन, सामाजिक सुरक्षा, घटती स्वास्थ्य सुविधा, फसलों के दाम यानि न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी 4 लेबर कोड रद्द करने की मांग को जोरदार ढंग से रखा। खेग्रामस जिला अध्यक्ष मजदूर नेता सीताराम राम ने ग्रामीण भारत बंद में उतरे जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सभी मजदूरों को 26,000 रु. न्यूनतम वेतन, 10,000 रु. पेंशन, कार्यस्थल पर सुरक्षा, ईलाज, प्रोविडेंट फंड लागू करने। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने। सभी 32 लाख ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए श्रम कल्याण बोर्ड का गठन कर समाजिक सुरक्षा देने। सरकारी नौकरियों में खाली पड़े पदों को जल्द भरती करने। ठेके पर लगे सभी मजदूरों-कर्मचारियों को पक्का करने।समान काम, समान वेतन लागू करने।स्कीम वर्कर को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग किया इनके अलावा
लोकतंत्र, संविधान पर हमला बंद करो। इसमें भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सुभाष चंद्र कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि इन्द्रदेव कुशवाहा,खेमाग्रामस जिला अध्यक्ष सीताराम राम, अंचल सचिव अच्छेलाल राम,लक्ष्मण राम,ठगई राम, जुलकर नैन, बलिराम ठाकुर, श्रीकांत ठाकुर, रोहित दास आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
