पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के युवा व कर्मठ एनडीए प्रत्याशी ई.आनंद पुष्कर ने बगहा अनुमंडल के कई विद्यालयो का भ्रमण करते हुए विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा कर शिक्षक संवाद किया। विगत चार वर्षों के दौरान श्री पुष्कर के कार्यों और उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए प्रधानाध्यापक राकेश कुमार यादव ने कहा कि जब शिक्षकों के समक्ष एक से बढ़कर एक समस्याएं आ रही थीं, तो एकमात्र श्री पुष्कर ने ही साथ निभाते हुए संकट से उबारने का काम किया है। स्वर्गीय केदारनाथ पाण्डेय के स्वर्गवास के बाद शिक्षकों के लिए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए श्री पुष्कर ने काम किया है और आगे भी काम करेंगे।

इसी क्रम मे प्रोजेक्ट गर्ल्स के प्रधानाध्यापक आनंद मोहन एवं नागेन्द्र सिंह ने कहा कि आज समस्त सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सम्मानित शिक्षक बंधु चम्पारणवासियों की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। ऐसे में बापू की कर्मभूमि चम्पारण वासियों की भूमिका काफी बढ़ जाती है, जिसका शुभ संकेत मिलना भी शुरु हो गया है। इस बार बिना किसी लाग-लपेट, जाति-धर्म व भेद-भाव के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी सम्मानित मतदाता शिक्षक बंधुओं ने ए टू जेड शिक्षकों की आवाज बने ई.आनंद पुष्कर के हाथों को मजबूती प्रदान करने का मिज़ाज बना लिया है।

इस क्रम मे लालबाबू सिंह, देवीदत्त मालवीय, रूपेश कुमार पाठक, वाल्मीकि दूबे,सुमन कुमारी,सोहराब अंसारी, अरविंद कुमार , सुधीर कुमार इत्यादि शिक्षको ने इन्हे जीत के लिए आश्वस्त किया।
