पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बेतिया।बिहार सरकार की महात्वाकांक्षी योजना ‘सहयोग शिविर’ के प्रभावी क्रियान्वयन और आम जनता की समस्याओं के डिजिटल समाधान हेतु समाहरणालय स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिला स्तर के वरीय अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य से आए वरीय पदाधिकारियों और जिला प्रशासन की टीम ने किया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय पदाधिकारी श्री पूर्णेन्दु, श्री रामानुज प्रसाद सिंह, अपर समाहर्ता श्री राजीव कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक।शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय अन्य विभागों के पदाधिकारियों ने ‘सहयोग पोर्टल’ की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि किस प्रकार हेल्पलाइन नंबर 1100 और सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को दर्ज करना है और उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है। मास्टर ट्रेनर्स ने निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया:
30 दिनों के भीतर समाधान: पोर्टल पर दर्ज किसी भी परिवाद का निवारण 30 दिनों के अंदर कर आवेदक को सूचित करना अनिवार्य है।
प्रत्येक माह शिविर का आयोजन: हर महीने के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले ‘सहयोग शिविर’ की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।विभागीय समन्वय: विभागीय नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग करें।इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र में जिला के सभी प्रमुख विभागों के नोडल पदाधिकारी, तकनीकी सहायक और आईटी मैनेजरों ने हिस्सा लिया।
