पुरुष मतदाताओं की भागीदारी 37.68%, महिलाओं की 33.47 प्रतिशत
(मिथलेश झा सुपौल)
सुपौल। कोशी स्नातक निर्वाचन-2026 के तहत सुपौल जिले में शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक कुल 36.68 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी सावन कुमार ने मतदान के आंकड़ों की जानकारी दी।
जारी आंकड़ों के अनुसार, दोपहर दो बजे तक पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 37.68 रहा, जबकि महिला मतदाताओं की भागीदारी 33.47 प्रतिशत दर्ज की गई। जिले में कुल मतदान का प्रतिशत 36.68 रहा।
जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान की प्रक्रिया जारी है। मतदान केंद्रों पर निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है।
