**मोतिहारी में तैयारी बैठक में शामिल हुए वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक, संगठन की एकजुटता पर दिया जोर**
(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार…..
बगहा।वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक सह जदयू प्रदेश महासचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कि आगामी 24 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाला सुशासन दिवस एवं नीतीश संवाद कार्यक्रम पूरे बिहार में नंबर-1 हो। इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

इसी क्रम में उन्होंने मोतिहारी में आयोजित तैयारी बैठक में भाग लिया। बैठक में विधायक विशाल सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष भरत पटेल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।

रिंकू सिंह ने कहा कि जदयू परिवार की एकजुटता और सभी साथियों के सामूहिक प्रयास से 24 नवंबर का आयोजन भव्य, ऐतिहासिक और यादगार बनेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह के साथ जुटने की अपील की।उन्होंने कहा कि सुशासन ही हमारी पहचान और सेवा ही हमारा संकल्प है।** सभी साथियों के सहयोग से इस महाआयोजन को सफल बनाना हमारा लक्ष्य है।
