SSB 21वीं वाहिनी ने सूझ बूझ से गंडक में डूब रही महिला की बचाई जान
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा 44 अगस्त 26।SSB के जवानों ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। 21वीं वाहिनी के डी-समवाय की RRT टीम ने गंडक बैराज वाल्मीनगर के संगम स्थल पर डूब रही एक महिला को मौत के मुंह से सकुशल बाहर निकाला।सीमा चौकी कालेश्वर, कालेश्वर मंदिर के पास संगम घाट पर स्नान कर रही मोनिका कुमारी, उम्र 28 वर्ष, पत्नी विजय कुमार, ग्राम-सहोदरा अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। महिला के चीखने पर SSB की RRT टीम ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई कर उसे बचा लिया।बाद में महिला को प्राथमिक उपचार देकर परिजनों को सूचित किया गया। महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है।इस पर वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत ने कहा कि RRT टीम की यह तत्परता और साहस प्रशंसनीय है।
