बाढ़ की भीषण त्रासदी में बेसहारा हुए लोगों को 21वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित रावत ने दिया सहारे का भरोसा
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
वाल्मिकीनगर। सीमावर्ती नेपाल से आई बाढ़ की इस भीषण त्रासदी में 190 परिवारों के सामने भोजन और राहत सामग्री का संकट खड़ा है। ऐसे कठिन समय में एसएसबी 21वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित रावत के नेतृत्व में जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुँचाने का संकल्प लिया गया है।
यह केवल राहत सामग्री बाँटने का कार्य नहीं, बल्कि मानवता, सेवा और जीवन-मूल्यों को बचाने का पुण्य प्रयास है।
आपसे विनम्र आग्रह है कि इस नेक कार्य में अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग अवश्य करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार भूखा न रहे और उसे समय पर भोजन एवं आवश्यक राहत सामग्री मिल सके।
राहत सामग्री खरीदने वाली दुकान का जो स्कैनर उपलब्ध कराया गया था, उस स्कैनर पर रुपए नहीं भेजे। सीधे तौर पर SSB 21 वीं वाहिनीं कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित रावत से बात कर ले।चकदहवां में कल मंगलवार को उपस्थित होकर 190 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरण के इस सेवा कार्य के प्रत्यक्षदर्शी बनें और मानवता की इस मुहिम का हिस्सा बनें।
