पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा 03 मई 2026।विश्व पत्रकारिता दिवस के पावन अवसर पर बगहा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड बगहा एक के बडगांव स्टेट निवासी चंपारण के प्रतिष्ठित समाजसेवी,राजशाही एवं विशिष्ट व्यक्तित्व के धनी ठाकुर अमरेश्वर सिंह उर्फ अमर सिंह ने समाज के सजग प्रहरियों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का वह अटूट चौथा स्तंभ है जो न केवल समाज में पारदर्शिता सुनिश्चित करता है, बल्कि सत्ता को जनहित के प्रति जवाबदेह भी बनाता है। आज का यह दिन उन सभी समर्पित पत्रकारों के साहस और अटूट संकल्प को नमन करने का है जो हर कठिन परिस्थिति में सत्य को समाज के सामने लाने का जोखिम उठाते हैं।एक प्रगतिशील और सशक्त राष्ट्र की कल्पना बिना स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के संभव नहीं है। सूचना क्रांति के इस युग में मीडिया कर्मियों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है, क्योंकि वे न केवल दुनिया की घटनाओं से हमें जोड़ते हैं, बल्कि जनमानस की समस्याओं को उठाकर सामाजिक परिवर्तन की नींव भी रखते हैं।उन्होंने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि यह दिवस हमें अभिव्यक्ति की आजादी के सम्मान की याद दिलाता है। जब प्रेस स्वतंत्र होती है, तभी अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज सुनी जाती है और न्याय की राह सुगम होती है। अमर सिंह ने उन सभी कर्मठ पत्रकारों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया जो दिन-रात निस्वार्थ भाव से सूचनाओं के संकलन में जुटे रहते हैं। उन्होंने समाज से भी अपील की कि एक जागरूक नागरिक के तौर पर हमें निष्पक्ष पत्रकारिता का समर्थन करना चाहिए ताकि एक बेहतर और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण हो सके। सत्य के मार्ग पर चलते हुए बुराइयों को उजागर करना और सकारात्मकता फैलाना ही एक सच्चे पत्रकार की पहचान है।
