कोई भी व्यक्ति sahyog.bihar.gov.in पर जाकर सीधे अपना परिवाद (शिकायत) दर्ज कर सकता है।
टोल-फ्री नंबर 1100 पर कॉल करके शिविर से सम्बंधित जानकारी ले सकते हैं।
दर्ज शिकायतों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा और आवेदक को इसकी लिखित सूचना भी दी जाएगी।
बिहार सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा ‘सहयोग पोर्टल’ एवं सहयोग हेल्पलाइन नंबर 1100 का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ निश्चय के तहत लोगों की शिकायतों का प्रभावी निपटारा करना है।
पटना के मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ कक्ष में आयोजित इस मुख्य समारोह का जिला स्तर पर सीधा प्रसारण किया गया। समाहरणालय के एनआईसी सभागार में इस कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के शुभारंभ को लाइव देखा और इसकी कार्यप्रणाली को समझा।
इस नई व्यवस्था के तहत अब जनता अपनी समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुँचा सकेगी:
*हेल्पलाइन नंबर 1100*: नागरिक सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे के बीच इस टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
*सहयोग पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in)*: ऑनलाइन माध्यम से कभी भी अपनी शिकायत दर्ज करने की सुविधा।सहयोग शिविर: 19 मई 2026 से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।निश्चित समय सीमा: दर्ज शिकायतों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा और आवेदक को इसकी लिखित सूचना भी दी जाएगी।कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस पोर्टल और हेल्पलाइन के माध्यम से आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस माध्यम से पारदर्शिता बढ़ेगी और आम लोगों को अपनी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारी और अन्य प्रशासनिक कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्हें पोर्टल के रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम के बारे में जानकारी दी गई।
