पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा।पुलिस जिला के धनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनाहा के पास रतवल – धनहा मुख्य सड़क पर रविवार की रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।अज्ञात वाहन की ठोकर से एक 71 वर्षीय वृद्ध किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पतिलार भेज दिया। स्थिति को गंभीर देखते हुए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां रस्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र धीरेंद्र यादव ने बताया कि पिता बलीराज यादव बैल खरीद कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक खेती-बारी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अपने पीछे वे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।
