filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 6; shaking: 0.021319; highlight: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0000,0.0000; brp_del_sen: 0.0000,0.0000; delta:1; bokeh:1; ispap:1; papproctime: 2026:06:21 10:40:32; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 207.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 39;zeissColor: bright;
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा 21 जून। समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मानवीय सरोकारों के प्रति निरंतर समर्पण के लिए बगहा की सामाजिक संस्था “पुअर हेल्पिंग हैंड” के आठ सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान पं. चन्द्रशेखर धर शुक्ल साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों ने पुअर हेल्पिंग हैंड के सदस्यों को प्रशंसा-पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया, तथा उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। संस्था के सचिव देवीदत्त मालवीय ने बताया कि संस्था के सदस्य जरूरतमंदों की सहायता,स्वास्थ्य,पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
पुण्णेंदु सत्यार्थी ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए ऐसे समर्पित युवाओं को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। सम्मानित सदस्यों मे विकाश कुमार,आदर्श तिवारी,नजरे आलम,श्रीराम कुमार,विशाल कुमार, सन्नी कुमार,राजकुमार एवं सूरज कुमार ने इस सम्मान को प्राप्त कर अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा के साथ निभाने की प्रेरणा बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य मिथिलेश उपाध्याय,केशव कुमार, कुलदीप कुमार,रूपेश कुमार पाठक,प्रत्यूष,आदि लोगों ने “पुअर हेल्पिंग हैंड “की टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाजहित में उनके प्रयासों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक सेवा को मानवता का सर्वोच्च धर्म बताते हुए समाज के अन्य युवाओं से भी ऐसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
