ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित नारायणी गंडकी महाआरती संपन्न
पंचानन सिंह ब्यूरो अयोध्या टाइम्स बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
वाल्मीकिनगर- भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित संगम तट के बेलवा घाट परिसर में ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर 156 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निर्माता एचेल थारू, विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र सिंह,संस्था के एम.डी संगीत आनंद, वरिष्ठ कलाकार शिवचंद्र शर्मा, स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता,राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी, पूनम देवी,सुमन देवी, गायक चंद्रिका खतईत, एवं बाल मोहन दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि थरुहट के निर्माता एचेल थारू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के प्रति जन जागरूकता फैलाने हेतु इस महा आरती कार्यक्रम का आयोजन विगत 6 नवंबर 2014 से किया जा रहा है। समाजसेवी संगीत आनंद ने कहा कि नदियों के किनारे ही हमारी सभ्यता और संस्कृति का विकास हुआ है। गंडक नदी को नारायणी और सदानीरा के नाम से भी जाना जाता है। विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र सिंह ने कहा कि इस नदी में विष्णु भगवान के रूप में शालिग्राम देवता पाए जाते हैं।थरुहट की सांस्कृतिक संस्था हरे कृष्णा मंडली के अध्यक्ष चंद्रिका खतईत एवं बाल मोहन दास के नेतृत्व में भजन गंगा कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। कामेश्वर श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्णिमा तिथि को संगम तट पर पूजा पाठ भजन कीर्तन और महा आरती करने से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। कोषाध्यक्ष शिव चंद्र शर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा आयोजित मानवता और इंसानियत पर केंद्रित कार्यक्रम दैनिक चलंत दरिद्रनारायण भोज का आयोजन वाल्मीकिनगर, बंगलुरू ,और औरंगाबाद में नियमित रूप से किया जाता है। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी ने कहा कि अब तक दर्जनों भूले भटके दिव्यांग जनों को उनके परिजनों से मिलवाया जा चुका है। इस आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान करने हेतु वर्ल्ड मीडिया इन्फोटेनमेंट के सीईओ राजेश कुमार गुप्ता ,पीडीएस के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, पवन भट्टराई, धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज, कोटि होम आश्रम नेपाल के प्रबंधक मोतीलाल ढकाल और भक्त कृष्णा पांडे के प्रति आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर रुद्र साबुन एवं शहद उद्योग के सत्येंद्र सिंह एवं सुमन देवी ने महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में ले जाने हेतु निः शुल्क शहद और मशरूम निर्माण का प्रशिक्षण देने का वादा किया।

इस अवसर पर दिनेश पासवान ,तारा देवी, रामकृष्ण प्रभु, भगवान दास, नीतू देवी दासी, तन मन दास, धर्मजीत दास, एवं देवर्षि दास के नाम उल्लेखनीय हैं।आचार्य पंडित अनिरुद्ध द्विवेदी ने कथा पूजा एवं हवन द्वारा विश्व शांति की कामना की। संचालन निर्माता एचेल थारू ने किया,जबकि धन्यवाद ज्ञापन कामेश्वर श्रीवास्तव और शिव चंद्र शर्मा ने किया । कुमार फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश कुमार के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच पौष्टिक आहार न्यूट्रिमिक्स फूड पैकेट का वितरण किया गया। महिलाओं ने सुख शांति हेतु चंद्र देव को अर्घ्य दिया। बड़ी संख्या में भक्त गण उपस्थित थे । गंगा मैया की जय, नारायणी गंडकी माता की जय ,वाल्मीकि धाम की जय, त्रिवेणी धाम की जय आदि नारे गुंजायमान होते रहे। संस्था के संरक्षक और समाजसेवी विजय कुमार की माताजी स्मृति शेष संध्या देवी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। विदित हो कि संस्था के सामाजिक कार्यों में सदैव उनका सहयोग मिलता रहता था। वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। शांति मंत्र के पश्चात प्रसाद वितरण करके कार्यक्रम को विराम दिया गया।
