पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। बगहा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश राम की अध्यक्षता में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अमित कुमार गिरी के सम्मान में आगामी 3 सितंबर को बगहा-2 स्थित त्रिलोकी आश्रम में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
सम्मान समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार गिरी का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
बगहा नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष बगहा एक दिनेश यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि अमित कुमार गिरी को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से पार्टी संगठन को नई मजबूती और दिशा मिलेगी। उनके नेतृत्व में बगहा सहित पश्चिम चंपारण में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
समारोह को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 3 सितंबर को 11 बजे दिन में त्रिलोकी आश्रम में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
