पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। सशस्त्र सीमा बल (SSB) 21वीं वाहिनी ने एक बार फिर दुर्गम दोन क्षेत्र में मानवीय सेवा की मिसाल पेश की। सेरवा दोन गांव निवासी 46 वर्षीय कलावती देवी, पति विक्रम महतो, की अचानक गंभीर तबीयत बिगड़ने पर एसएसबी की टीम ने तत्काल सहायता पहुंचाते हुए उन्हें विशेष 4×4 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार, महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए SSB 21वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के तत्काल निर्देश पर सीमा चौकी कुमारचिनवा की टीम सक्रिय हुई। टीम ने त्वरित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराते हुए महिला को एसएसबी की विशेष 4×4 एंबुलेंस से सुरक्षित कृष्णा हॉस्पिटल, हरनाटांड़ पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को उपचार के लिए भर्ती कर लिया।दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले दोन क्षेत्र में आवागमन की सुविधाएं सीमित होने के कारण गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में SSB 21वीं वाहिनी की ओर से जरूरत के समय मरीजों को अस्पताल पहुंचाने सहित अन्य मानवीय कार्य लगातार किए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों ने एसएसबी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में बल के जवानों की तत्परता क्षेत्र के लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है।
