पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बगहा जिला इकाई में उस समय राजनीतिक हलचल बढ़ गई, जब जिला IT सेल के अध्यक्ष राहुल सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष को संबोधित करते हुए तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने की घोषणा की है।इस्तीफे में राहुल सिंह ने कहा है कि वह स्वर्ण समाज से संबंधित हैं और हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा आरक्षण के मुद्दे पर दिए गए बयानों से उनके विचार तथा उनके समाज की भावनाएं मेल नहीं खाती हैं।राहुल सिंह ने अपने पत्र में कहा कि उनका व्यक्तिगत मत है कि आरक्षण जाति के आधार पर नहीं, बल्कि आर्थिक स्थिति और गरीबी के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ऐसा संभव नहीं हो तो आरक्षण को पूरी तरह समाप्त करने पर विचार किया जाना चाहिए, ताकि वास्तविक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके और सामाजिक न्याय सही मायने में स्थापित हो।उन्होंने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर चिराग पासवान के विचारों से उनकी सहमति नहीं है। ऐसे में पार्टी की विचारधारा और उनके व्यक्तिगत विचारों के बीच अंतर को देखते हुए उन्होंने IT सेल बगहा जिला अध्यक्ष के पद पर बने रहना उचित नहीं समझा।राहुल सिंह ने पार्टी संगठन में अब तक किए गए अपने कार्यों का सम्मान करते हुए उनका इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह प्रदेश एवं जिला नेतृत्व से किया है। उनके इस्तीफे के बाद बगहा जिला इकाई में राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
