पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा। शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा स्थित बांसी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को पजेरो वाहन से 112.32 लीटर शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जब्त पजेरो का रजिस्ट्रेशन नंबर BR01BQ2525 बताया गया है।उत्पाद थाना बगहा के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बांसी चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध पजेरो वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 112.32 लीटर शराब बरामद हुई।मामले में विक्की प्रसाद और खुशबू कुमारी, दोनों निवासी वैशाली जिले को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग ने शराब के साथ पजेरो वाहन को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
