पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा। मवेशी अस्पताल परिसर स्थित नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से शारदीय नवरात्र पर भव्य पूजा पंडाल का आयोजन किया गया है। महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान समिति के प्रवक्ता विमलेंदु सिंह उर्फ मुन्ना सिंह सहित सभी सदस्य मुस्तैद रहे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस बल भी सक्रिय रहा। वहीं, दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पूजा पंडाल में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
