(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण)
बगहा/चौतरवा, पश्चिमी चंपारण। चौतरवा में बुधवार को बिहार विधान परिषद की आपदा प्रबंधन पुनर्वास समिति के अध्यक्ष एवं जदयू नेता भीष्म साहनी ने फीता काटकर विराज इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जिला परिषद सदस्य एवं प्रतिष्ठान के संचालक सोनू कुमार यादव को नई पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भीष्म साहनी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। चौतरवा में शोरूम खुलने से क्षेत्र के लोगों को आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रतिष्ठान स्थानीय जरूरतों को पूरा करने के साथ क्षेत्र के विकास में भी योगदान देगा।
उद्घाटन समारोह में अशोक यादव, आरिफ रजा, सुरेंद्र बैठा, मुकेश कुमार शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शोरूम के शुभारंभ को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया।
