filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: null; delta:1; bokeh:1; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 166.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;zeissColor: bright;
(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण)
बगहा। चौतरवा स्थित पारस प्लाजा में बुधवार ,21अक्टूबर 2026 को जेपी मार्ट (JP MART) जनरल स्टोर और सीपीईवी मोटर्स (CPEV MOTORS) इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन बगहा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जयेश मंगल सिंह उर्फ जय सिंह,लगुनाहा चौराराव मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही, श्रीकांत हलदर एवं प्रबुद्ध समाजसेवी पारस यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।इन प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय लोगों को खरीदारी के नए विकल्प मिलेंगे।


जेपी मार्ट में किराना, पर्सनल केयर, पेय पदार्थ, स्नैक्स, पूजा सामग्री, बच्चों के सामान और गृहस्थी से जुड़ी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध होंगी। वहीं, सीपीईवी मोटर्स में इलेक्ट्रिक बाइक, ई-स्कूटर और ई-रिक्शा की सुविधा मिलेगी।शुभारंभ कार्यक्रम में स्वागतकर्ता के रूप में जिला पार्षद प्रतिनिधि सोनू यादव, शिक्षक अमरेंद्र यादव, शिक्षक जितेंद्र प्रसाद यादव और प्रो. दीपक कुमार शामिल रहे।
दोनों प्रतिष्ठानों के शुरू होने से चौतरवा और आसपास के क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ लोगों को दैनिक जरूरतों की वस्तुओं और इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी में सुविधा होगी। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में उक्त दोनों प्रतिष्ठान खुल जाने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। मौके पर शिक्षक हीरालाल यादव, रविन्द्र यादव,जोगी यादव, नसीम असरफ,रमाशंकर यादव, डॉ. रविन्द्र तिवारी,भुवनेश्वर मिश्रा,राजेश यादव, कोल्हुआ चौतरवा मुखिया पलक भारती,कोल्हुआ चौतरवा मुखिया प्रतिनिधि आलोक राम समेत तमाम समाजसेवी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
