(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण)
लौरिया। नंदनगढ़ में 20 अक्टूबर 2026 को भारतीय बौद्ध महासभा एवं अशोक सेना के संयुक्त तत्वावधान में धम्म दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 100 से अधिक लोगों ने बौद्ध धम्म की दीक्षा ग्रहण की। मुख्य अतिथि भंते अश्वघोष जी ने लोगों को धम्म दीक्षा दिलाई।कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय बौद्ध महासभा के संरक्षक मा. नंदलाल बौद्ध ने की, जबकि सफल संचालन संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्रिका बौद्ध ने किया।समारोह में मुख्य वक्ता मां विजय कश्यप, रामदास बैठा, गहमा चौधरी, नेत्री श्रीमती अनिता बाला, महावीर राम, शैलेश मौर्य, सुभाष राम, उषा बौद्ध, विनय ठाकुर, विनय कुशवाहा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने भगवान बुद्ध, डॉ. भीमराव आंबेडकर, सम्राट अशोक एवं अन्य बहुजन महापुरुषों के विचारों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने समाज में समानता, सामाजिक न्याय, शिक्षा, भाईचारे और मानवता के मूल्यों को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। आयोजन का उद्देश्य बौद्ध धम्म के सिद्धांतों और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
