filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 0; shaking: 0.029938; highlight: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0000,0.0000; brp_del_sen: 0.1000,0.0000; delta:1; bokeh:1; ispap:1; papproctime: 2026:10:23 21:46:23; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 326.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 35;zeissColor: bright;
(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण )
बगहा। बगहा-1 प्रखंड की सिंगाड़ी पिपरिया पंचायत अंतर्गत पिपरिया गांव के वार्ड संख्या 13 में दशहरा पर्व के समापन पर पतिलार पंचायत के बीडीसी राजन ठाकुर के नेतृत्व में नृत्य कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्ति गीतों की प्रस्तुति पर हजारों श्रद्धालु झूमते नजर आए। न्यू म्यूजिकल ग्रुप नृत्य कला प्रदर्शन जय मां सहोदरा ठाकुर क्लब ड्रामा डांस पार्टी के संचालक सिंधु ठाकुर की टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार चौहान उर्फ विकास कुमार चौहान ने पूजा के सफल आयोजन पर पिपरिया, छोटकीपट्टी, भिड़ारी, अगस्तीया, बेलवा, डुमरिया, नंदा टोला, बरदाहा और मिश्रौली टोला समेत आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न कराने में ग्रामीणों के सहयोग की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
बीडीसी राजन ठाकुर ने बताया कि पिपरिया गांव में वर्ष 1982 से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है। पिछले 44 वर्षों से ग्रामीणों के सहयोग और सक्रिय भागीदारी से पूजा समारोह शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित होता रहा है। यह परंपरा सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की पहचान बन चुकी है। साथ ही, नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
पूजा के सफल आयोजन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की अहम भूमिका रही। समिति के कोषाध्यक्ष संदीप कुमार साह, सचिव नर्मदेश्वर ठाकुर तथा सदस्य रत्नेश कुमार, विनय कुमार, अजीत चौधरी, मुन्ना चौहान, रूपेश कुमार, अवधेश कुमार, दारोगा चौधरी, अनिरुद्ध साह और अशोक यादव ने सक्रिय योगदान दिया। समिति की ओर से सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
