(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण)
बगहा। SSB की 21वीं वाहिनी, बगहा मुख्यालय स्थित सर्वधर्म स्थल पर 17 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक स्थापित की गई। इस धार्मिक आयोजन में वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत, संदीक्षा अध्यक्षा, संदीक्षा परिवार के सदस्यों, अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने भाग लेकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर सभी ने मां दुर्गा से वाहिनी के समस्त कार्मिकों, उनके परिवारजनों और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। प्रतिमा स्थापना के बाद पूरे वाहिनी परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
