महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और संस्कृति का दिखा संगम, रश्मि रंजन ने की आयोजन की सराहना।
()पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण()
बगहा। SSB 21वीं वाहिनी, बगहा की ओर से बुधवार को संदीक्षा अध्यक्षा कुसुम संगमा राउत और कमांडेंट तापेश्वर संबित राउत के निर्देशन में संदीक्षा मिलेट्स मेला-2026 का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि नगर परिषद बगहा की उपसभापति रश्मि रंजन ने महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और भारतीय संस्कृति से जुड़े इस आयोजन की सराहना की।संदीक्षा अध्यक्षा कुसुम संगमा राउत ने कहा कि संदीक्षा सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं जवानों के परिवारों की महिलाओं के सामाजिक, शैक्षणिक और कौशल विकास का महत्वपूर्ण मंच है।

उन्होंने मिलेट्स को स्वास्थ्य और सामाजिक दायित्व से जुड़ी पहल बताया।मुख्य अतिथि रश्मि रंजन ने कहा कि संदीक्षा परिवार महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। वहीं, कमांडेंट तापेश्वर संबित राउत ने कहा कि मिलेट्स हमारी प्राचीन संस्कृति और स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों में पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ती है।मेले में संदीक्षा सदस्याओं ने बाजरा खीर, रागी पूरी-छोले, ज्वार टिक्की चाट, रागी इडली, ज्वार दही बड़ा, रागी मोमोज, बाजरा-रागी लिट्टी-चोखा और ज्वार पुलाव सहित कई स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए। गेम्स के स्टॉल और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारी, संदीक्षा सदस्याएं, जवान, नवआरक्षी, मीडिया प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
