(पंचानन सिंह बगहा पश्चिम चंपारण बिहार…….
बगहा। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बुधवार को पश्चिम चंपारण के जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बगहा नगर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे गोड़ियापट्टी छठ घाट पहुंचे और वहां की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने घाट पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने घाट पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने पूजा समिति को निर्देशों का गंभीरता से पालन करने को कहा।इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह, वार्ड पार्षद रानू सिंह, प्रवक्ता विमलेंदु सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश कुशवाहा, पुजारी चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने जिला पदाधिकारी को आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का हर हाल में पालन किया जाएगा और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी, एसडीपीओ निहार भूषण, बीडीओ प्रदीप कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सरोज बैठा, नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
