पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। बगहा प्रखंड-1 अंतर्गत सिंगाड़ी पिपरिया पंचायत के पंचायत भवन सिंगाड़ी में आगामी 15 सितंबर 2026 को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पंचायत क्षेत्र के लोगों की विभिन्न जनसमस्याओं को सुनने और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल किए जाने की व्यवस्था की गई है।सिंगाड़ी पिपरिया पंचायत की मुखिया अर्चना पांडेय ने पंचायतवासियों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या है या सरकारी योजनाओं एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों में परेशानी हो रही है, वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं।
मुखिया ने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि 15 सितंबर को पंचायत भवन सिंगाड़ी में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं को दर्ज कराएं, ताकि उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके।शिविर को लेकर पंचायत स्तर पर लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक पंचायतवासी इसका लाभ उठा सकें।
