पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा 6 मार्च।
बगहा पुलिस जिला के बगहा नगर थाना परिसर में पुलिस पब्लिक पूजा समिति के तरफ से महाशिवरात्रि पूजा की तैयारी जोरों पर चल रही है। जिसको लेकर बुधवार को कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा साफ सफाई अभियान में लग रहे।कमेटी के अध्यक्ष बगहा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार, व्यवस्थापक विमलेंदु सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह स्वागतकर्ता, समिति के सदस्य मुकेश कुमार सब इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर ऋषिकांत सिंह, इंद्रसेन पांडेय, प्रेमसागर चौधरी, मंजय सिंह, डॉ राजू सिंह, अविनाश चौधरी के साथ तमाम सदस्य गण थाना परिसर में मंदिर के साफ सफाई में लग रहे। पूजा समिति के व्यवस्थापक मुन्ना सिंह ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि शिवरात्रि के शुभ अवसर पर महाप्रसाद भोज का आयोजन किया गया है।
