पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा 09 अगस्त। भाजपा कार्यालय सभागार में रविवार को भाजपा किसान मोर्चा कार्यशाला बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह एवं बगहा विधायक राम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय एवं मंच का संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री इंद्रभूषण सिंह के द्वारा किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए बगहा विधायक राम सिंह ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण व्यवस्था की मजबूत नींव हैं। किसानों की खुशहाली और कृषि क्षेत्र का विकास देश के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।

इस दौरान केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कृषि यंत्रीकरण तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और कृषि को आधुनिक एवं लाभकारी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान राष्ट्र के विकास के प्रमुख भागीदार हैं। किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मान के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला,जिला उपाध्यक्ष ओम निधि वत्स, रितु जायसवाल, जिला महामंत्री सुजीत चौरसिया, जिला मंत्री नागेंद्र सहनी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री बालकिशोर शर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर तिवारी,किसान मोर्चा का जिला मंत्री मधुसूदन राव,बच्चा सिंह एवं संजय सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारीगण एवं तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
