पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
मधुबनी। बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीयकृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं. भरत उपाध्याय के घर कन्या रत्न के जन्म से खुशी का माहौल है। उनकी पुत्रवधू ने बुधवार को एक बच्ची को जन्म दिया। नवजात के आगमन से परिवार में उत्सव जैसा माहौल है।
कन्या के जन्म की खबर मिलते ही परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और नवजात के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। पं. भरत उपाध्याय ने कहा कि घर में बेटी का जन्म परम सौभाग्य की बात है। बेटियां परिवार की खुशियों को बढ़ाने के साथ दो परिवारों को जोड़ने में सेतु का कार्य करती हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्या को लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। सृष्टि के शुभारंभ से ही नारी शक्ति और लक्ष्मी स्वरूप का विशेष महत्व रहा है। बेटी के आगमन से उपाध्याय परिवार में हर्ष और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।
