filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: null; delta:1; bokeh:1; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 191.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;zeissColor: bright;
(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार)
बगहा। मधुबनी प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पकड़ीहवा दौनाहा में रविवार की रात चोरों ने मुख्य गेट और कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर करीब 2.50 लाख रुपये के कंप्यूटर उपकरण समेत अन्य सामान चोरी कर लिए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।
प्रधानाध्यापिका दिव्या द्विवेदी ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे रात्रि प्रहरी सुकई राम ने फोन कर चोरी की सूचना दी। विद्यालय पहुंचने पर पांच मॉनिटर, दो सीपीयू, दो माउस और एक टेबल घड़ी गायब मिली। चोरी गए सामान की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी गई है।
सूचना पर बीडीओ सह बीईओ कुंदन कुमार ने विद्यालय पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापिका ने धनहा थाने में लिखित आवेदन दिया है। वहीं, थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
