पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में लोगों में जागृति पैदा करने और बच्चों को पर्यावरण के महत्व को समझने के लिए गुरुवार को सनफ्लावर चिल्ड्रेन्स एकेडमी पठखौली की सहयोगी इकाई कोऑपरेटिव कोचिंग सेंटर नारायणपुर बगहा-2 में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ग सप्तम से लेकर के वर्ग दशम तक के छात्र-छात्राओं ने अपने पेंटिंग के माध्यम से वायु संरक्षण, जल संरक्षण, भूमि संरक्षण वन संरक्षण को दर्शाए।

बच्चों ने पेंटिंग व स्लोगन के माध्यम से यह भी दिखाया कि सांसे हो रही हैं कम आओ पेड़ लगाए हम। जल है तो जीवन है। इसी तरह के कई स्लोगनों और पेंटिंगों के माध्यम से कई महत्वपूर्ण संदेश दिए। कुछ बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से सांस लेने में हो रही तकलीफों व चिमनियों से निकले हुए धुनों से हो रहे वायुप्रदूषण को भी दिखाने का प्रयास किये ।

पेंटिंग प्रतियोगिता में चयनित उज्जैनी कुमारी, सीमी कुमारी, प्रीति कुमारी ,अनन्या कुमारी ,गुलशन कुमार आदित्य कुमार, रजनी कुमारी, अनुष्का कुमारी शालू तिवारी, सलोनी कुमारी, मिट्ठी कुमारी,बिंदिया कुमारी, चिरंजीवी कुमार आदि दो दर्जन से ज्यादा बच्चों को इंस्ट्रूमेंट बॉक्स और कलम देकर के वन विभाग बगहा ने पुरस्कृत किया। वहीं नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट ने पेट व पाचन तथा पर्यावरण से संबंधित वेल, वेर ,पपीता ,आंवला आदि के पौधे बच्चों से लगवाए और बच्चों के बीच वितरित किए ।इस अवसर पर जहां कोऑपरेटिव कोचिंग सेंटर के शिक्षक आर के पाठक और रसेद्र प्रसाद मौजूद रहे ।वहीं नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव निप्पू कुमार पाठक ,समन्वय गिरींद्र पांडेय संरक्षक जनार्दन शुक्ला ने वीक्षक के रूप में कार्य किए। वनक्षेत्र बगहा वनरक्षी विक्की कुमार सिंह ,अंजू कुमारी, सरोज कुमारी व पशुरक्षक विजय कुमार उपस्थित रहे।
