filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 6; shaking: 0.080208; highlight: 1; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0459,0.0000; brp_del_sen: 0.1300,0.0000; delta:1; bokeh:1; ispap:1; papproctime: 2026:09:15 11:52:03; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (16, 0);aec_lux: 120.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 42;zeissColor: bright;
कृषि, राजस्व, बिजली, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा व जीविका सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े मामलों की हुई सुनवाई, बीडीओ ने लिया जायजा
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। प्रखंड बगहा एक अंतर्गत सिंगाड़ी पिपरिया पंचायत के सिंगाड़ी स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। संबंधित विभागों के कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।

शिविर में कृषि, राजस्व, बिजली, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा, जीविका समूह और स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। ग्रामीणों से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। मौके पर समस्याओं का समाधान होने से ग्रामीणों में संतोष देखने को मिला।

प्रखंड बगहा-1 के बीडीओ प्रदीप कुमार ने सहयोग शिविर का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से शिविर में प्राप्त आवेदनों और ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ली तथा मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया।शिविर के सफल आयोजन में मुखिया प्रतिनिधि दीपक पांडेय उर्फ रिंकू पांडेय, सरपंच प्रतिनिधि लालबाबू यादव एवं उपमुखिया मोहन चौधरी, वार्ड सदस्य रामाशीष ठाकुर,प्रकाशनारायण चौधरी व प्रभु दास का सराहनीय योगदान रहा। शिविर में पंचायत के वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित कर्मियों तक पहुंचाने में सहयोग किया।
