पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा।लखनऊ में 5 अगस्त 2026 को सैंथवार मल्ल समाज के लिए आशा, विश्वास और सकारात्मक संवाद का एक महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई। जिसमें विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह के सहयोग से उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप से रामाश्रय सिंह (सेवानिवृत्त अभियंता एवं पूर्व अध्यक्ष/संरक्षक, सैंथवार मल्ल महासभा), गोरख सिंह (पूर्व प्रमुख) एवं ई0 मनोज कुमार सिंह (अध्यक्ष, राष्ट्रीय सैंथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा) के साथ सार्थक एवं सकारात्मक वार्ता संपन्न हुई।बैठक में सैंथवार मल्ल समाज की ऐतिहासिक पहचान, स्वाभिमान तथा मूल नाम से सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के विषय पर गंभीर रूप से चर्चा की गई। सैंथवार मल्ल समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रूप से अपना पक्ष रखा कि हमारी मांग किसी भी प्रकार से पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को समाप्त करने की नहीं है। हमारा उद्देश्य केवल इतना है कि सैंथवार मल्ल समाज की पृथक ऐतिहासिक एवं सामाजिक पहचान को मान्यता मिले, उसे कुर्मी की उपजाति से अलग दर्जा प्रदान किया जाए तथा समाज को प्राप्त आरक्षण की व्यवस्था यथावत बनी रहे।इस संबंध में विधिक प्रक्रिया निरंतर जारी है और सैंथवार मल्ल समाज की पूर्ण विश्वास है कि सकारात्मक परिणाम अवश्य प्राप्त होगा। समाज के सभी बंधुओं से विनम्र आग्रह है कि धैर्य बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी से बचें तथा समाज के व्यापक हित में एकजुट होकर इस अभियान को मजबूत करें। सैंथवार मल्ल समाज के लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार सामाजिक न्याय एवं सभी वर्गों के सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है। सैंथवार मल्ल समाज को विश्वास है कि सैंथवार मल्ल समाज के स्वाभिमान, सम्मान और मूल पहचान से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय की दिशा में सार्थक प्रगति होगी।इस अवसर पर राष्ट्रीय सैंथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के मुख्य पदाधिकारी अनिल सिंह, सुधीर सिंह, राना राजन सिंह, राजीव सिंह,अभय सिंह एवं दंगली जी की लखनऊ में गरिमामयी उपस्थिति रही।
