पंचानन सिंह ब्यूरो बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा।विधान सभा क्षेत्र के बडगांव स्टेट की रहने वाले कुमार कार्तिकेय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह प्रियदर्शिनी क्लासेज की छात्र हैं। मंगलवार को घोषित परिणाम के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने कुमार कार्तिकेय को बधाई दी।

कार्तिकेय के पिता अमरेश्वर सिंह उर्फ अमर सिंह पश्चिमी चंपारण जिले के जाने माने हस्ती एवं समाजसेवी हैं।जो व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति है।समाजसेवी एवं राजशाही परिवार से आने वाले कार्तिकेय ने मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की है। परिवार
के सदस्यों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया है।कार्तिकेय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं अपने बड़े पापा राकेश्वर सिंह उर्फ दीपू सिंह और शिक्षकों को दिया।विद्यालय के
निदेशक अमितेश सिंह ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि प्रियदर्शिनी क्लासेज हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। नियमित कक्षाएं, अनुशासन और समय-समय पर आयोजित होने वाले मूल्यांकन सत्रों ने बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाने में मदद की है।
