पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा।विधान सभा क्षेत्र के चंडीस्तान निवासी समाजसेवी रूपेश पाण्डेय की माता के आकस्मिक निधन पर 22 अप्रैल को ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया है।समाजसेवी रूपेश पाण्डेय की माता सरोज पांडेय ने 11 अप्रैल को 61 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। स्वर्गीय सरोज पांडेय एक धार्मिक, मिलनसार एवं सादगीपूर्ण जीवन जीने वाली महिला थीं। वे सामाजिक कार्यों में सदैव रुचि रखती थीं और अपने व्यवहार से आसपास के लोगों के बीच सम्मानित स्थान रखती थीं। उनके निधन से न केवल उनके परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है, बल्कि समाज ने भी एक सज्जन एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है।
समाजसेवी रूपेश पांडेय ने अपनी माता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी माता परिवार की आधारशिला थीं। उन्होंने हर परिस्थिति में परिवार को संभाला और संस्कारों की मजबूत नींव रखी। नारी समाज के विकास की धरोहर थी।उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही वे समाज सेवा के कार्यों में आगे बढ़ सके।वही शोक संतप्त परिवार द्वारा जानकारी दी गई है कि दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन 22 अप्रैल को उनके पैतृक गांव चंडी स्थान में किया जाएगा। इस अवसर पर सभी रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है। सरोज पांडेय के निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकताओं एवं आम लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उनकी सादगी, सेवा भावना और स्नेहिल स्वभाव को लोग लंबे समय तक याद करते रहेंगे।
