बगहा, पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने अपने शोक संदेश में कहा कि -अत्यंत दुखद समाचार है।पंडित उमाशंकर त्रिपाठी महिला महाविद्यालय बनकटवा, बगहा के प्राचार्य डॉ अरविंद तिवारी और चंपारण के सम्मानित समाज सेवक, महिला शिक्षा के लिए जागरूक का जनसेवक का आज निधन हो गया है। वे एक बेहद ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। शिक्षा जगत से लेकर समाज सेवा तक उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
उनका जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। भाग्यवश उनके साथ उक्त महाविद्यालय में 4 वर्षों तक लगातार केंद्र अधीक्षक प्राचार्य के रूप में मुझे कार्य करने का अवसर मिला था।उक्त अवधि में, मैं उनके आवास पर परिवार के सदस्य की हैसियत से रहा। विद्वान एवं बुलंद आवाज के धनी,अरविंद जी के वाणी को विश्राम मिल गया। अब यह आवाज कभी सुनने को नहीं मिलेगी। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को यह भारी दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
