पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा। विधानसभा क्षेत्र संख्या-04 में भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक राम सिंह के नेतृत्व में रविवार को बगहा नगर भ्रमण एवं जनसंपर्क अभियान जोर-शोर से चलाया गया। इस दौरान पूरे नगर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह लोगों ने विधायक राम सिंह का भव्य स्वागत किया।जनसंपर्क कर तहत बगहा नगर के बॉम्बे बाजार, गुदरी बाजार, हनुमानगढ़ी,नवकी बाजार, मारवाड़ी टोला तथा डीएम एकेडमी चौक का भ्रमण किया गया।हर मोहल्ला, हर चौक पर समर्थकों और स्थानीय नागरिकों में अपने जनप्रिय बगहा भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के प्रति अपार उत्साह देखा गया।

जनसंपर्क के दौरान जनता ने एक स्वर में कहा कि विधायक राम सिंह ने अपने कार्यकाल में बगहा को विकास की नई दिशा दी है।सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, जलापूर्ति और जनसुविधा के क्षेत्र में जो काम हुए हैं, वे पूरे क्षेत्र के लिए मिसाल हैं। जनता ने दोबारा विधायक राम सिंह को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

जनसंपर्क के दौरान वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार कुशवाहा, विधान पार्षद भीष्म सहनी, भूपनारायण यादव (वरिष्ठ कार्यकर्ता), राकेश सिंह,दयाशंकर सिंह , कलाम मियां,मनोज सिंह, प्रदीप दुबे,भाजपा संगठन जिला बगहा के पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्षगण तथा एनडीए गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।बगहा भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने जनसम्पर्क के दौरान कहा कि जनता का यह स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।बगहा के सर्वांगीण विकास और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए मैं पूरी निष्ठा से कार्य करता रहूंगा।बगहा नगर भ्रमण के दौरान पूरे क्षेत्र में भाजपा का जनसमर्थन अपने चरम पर दिखा,जिससे एनडीए खेमे में भारी उत्साह का माहौल रहा।
