पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा। विधानसभा चुनाव को लेकर विधायक प्रत्याशी राम सिंह द्वारा लगातार जनसंपर्क व क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है।जो चमवलिया पंचायत के खिरिया मच्छरगांवा के साथ गुरुवालिया गांव में भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने शनिवार को सघन दौरा कर लोगों से जनसंपर्क साधा और भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के जनता जनार्दन का लगातार प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है साथ ही उक्त पंचायत के जनता ने विश्वास दिलाया है कि एक बार फिर से बगहा विधानसभा में कमल खिलाना है व प्रदेश में मजबूत तथा जनहित वाली सरकार लानी है।

भाजपा प्रत्याशी राम सिंह ने कहा कि जनसंपर्क दौरान आमजन से अपार स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ ।जनता का मन- विकास और सुशासन के साथ है।मौके पर ओमनिधि वत्स सहित दर्जनों समर्थक के साथ – साथ अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित थे।
