(पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण)
बगहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के शताब्दी वर्ष एवं विजयादशमी उत्सव के अवसर पर बगहा नगर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। घोष की मधुर ध्वनि के बीच सैकड़ों स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
पथ संचलन के दौरान नगरवासियों ने घरों से पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। वहीं, सरस्वती शिशु मंदिर की बहनों ने सड़क किनारे विभिन्न स्थानों पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर पथ संचलन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के पूर्व चंपारण विभाग के विभाग सह प्रमुख अरुण जी ने बौद्धिक संबोधन में संघ के स्थापना दिवस और सौ वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का सपना आज साकार होता दिखाई दे रहा है। भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के अनेक देशों में संघ की शाखाएं संचालित हो रही हैं।
कार्यक्रम में जिला संघचालक जटाशंकर प्रसाद, जिला कार्यवाह सतीश कुमार, सह जिला कार्यवाह समरेंद्र जी, नगर कार्यवाह प्रवीण जी, जिला व्यवस्था प्रमुख उमेश अग्रवाल, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला संयोजक जितेंद्र कुमार, विभाग संयोजक डॉ. अमित रंजन, राजीव जी, ओमप्रकाश राही, संतोष जी, संजय जी, कमलेश जी, राजेंद्र पाठक, बैद्यनाथ जी, गोविंद यादव, सुरेश जी और महेंद्र सोनी सहित अन्य स्वयंसेवकों की सराहनीय भूमिका रही।
