मिथिलेश कुमार झा ब्यूरो सुपौल
सुपौल। शहर के एक निजी होटल में ग्रैंड क्रिएटर इवेंट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एम.के. नवाब के द्वारा किया गया, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में सोशल मीडिया क्रिएटर्स, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स एवं मीडिया से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में किडजी प्री स्कूल सुपौल ने स्पॉन्सर के रूप में, जबकि मोबाइल कॉर्नर सुपौल ने इवेंट पार्टनर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। आयोजन के दौरान सोशल मीडिया के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले जिले के विभिन्न क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम जी रहे। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचकर क्रिएटर्स का उत्साहवर्धन किया और डिजिटल मीडिया के माध्यम से समाज एवं जिले की सकारात्मक खबरों को सामने लाने के प्रयास की सराहना की।आयोजन के दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने अपने अनुभव साझा किए और एक-दूसरे से संवाद किया। कार्यक्रम में सम्मान मिलने पर क्रिएटर्स में खासा उत्साह देखने को मिला।सभी सम्मानित क्रिएटर्स ने ग्रैंड क्रिएटर इवेंट 2026 के आयोजक एम.के. नवाब और कार्यक्रम से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। क्रिएटर्स ने कहा कि इस तरह के आयोजन से जिले के प्रतिभावान युवाओं और डिजिटल कंटेंट बनाने वाले लोगों को प्रोत्साहन मिलता है।
