पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा 15 1अगस्त ।अनुमंडल अंतर्गत गंडक पार के सरकारी, गैर-सरकारी सभी संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।
पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा मधुबनी की प्रबंधक किरण कुमारी ने बैंक परिसर में झंडा फहरा कर उपस्थित लोगों को संबोधित किया।उच्च विद्यालय धनहा की प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव ने तथा उत्क्रमित विद्यालय कठार में प्रधानाचार्या संगीता मिश्रा ने अपने अपने विद्यालय में झंडा फहराया। गांव देहात चौक चौराहे चारों तरफ बच्चों में उल्लास का वातावरण था छोटे बड़े सभी बच्चे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिए।
मधुबनी प्रखण्ड प्रमुख श्रीमती विजया सिंह के द्वारा प्रखंड परिसर में झंडा फहराया गया।जिसमे,बीडीओ, सीओ, थानाप्रभारी, पूर्व और वर्तमान जन प्रतिनिधि गण के साथ साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
