तेंदुए की हमले से महिला गंभीर रूप से घायल,इलाज के लिए महिला को पहुंचाया गया अनुमंडलीय अस्पताल
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नौरंगिया थाना क्षेत्र के पटेसरा गांव में सोमवार सुबह तेंदुए ने एक 22 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। महिला पर अचानक हमले से आसपास के लोगों में भी अफरातफरी मच गई।हमले में सविता देवी 22 वर्ष पति उपेंद्र राम घायल हो गईं। उनके सिर, बांह और कमर में चोट आई है।वही घटना के बाद स्वजन घायल सविता देवी को अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। सविता देवी पर घटना के बाद परिवार के लोग काफी भयभीत हैं।वही इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वनरक्षी विकास कुमार और आदित्य कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी।वन विभाग ने तेंदुए की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से अकेले सुनसान इलाके में जाने और विशेषकर सुबह-शाम खेत या जंगल की ओर जाने में सावधानी बरतने को कहा गया है। घटना के बाद पटेसरा सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।
