मिथिलेश कुमार झा सुपौल।
किशनपुर (सुपौल)। किशनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित +2 हाई स्कूल अभुआड़ परिसर में सोमवार को रिशु मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के करीब 350 स्कूली बच्चों के साथ-साथ शिक्षक एवं अन्य उपस्थित लोगों के बीच नाश्ता, पेस्ट्री, केक, बिस्किट सहित विभिन्न खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।आयोजन का उद्देश्य बच्चों के साथ खुशियां साझा करने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश देना रहा। जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रिशु मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।उद्घाटन सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधान शिक्षक संतोष झा ने जन्मदिन आयोजन के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस तरह का आयोजन एक अनुपम एवं अनुकरणीय प्रयोग है। इससे बच्चों में सामाजिक समरसता की भावना विकसित होती है तथा समाज के लोगों की भागीदारी को विद्यालय से जोड़ने में भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में सामाजिक मूल्यों और सहयोग की भावना विकसित करना भी आवश्यक है।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की। आयोजन में बच्चों के बीच उत्साह का माहौल रहा और सभी ने मिलकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।मौके पर प्रधान शिक्षक संतोष झा, शिक्षक मयंक राज, शिक्षक सत्यंजीव झा, माधव रंजन, कृष्ण बेकरी एंड सुपौल के मुरारी मिश्रा, बब्लू झा, आनंद झा, रीता देवी, रिशु मिश्रा, सुनील झा, पिंटू झा सहित पारिवारिक सदस्य, ग्रामीण एवं विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद रहे।
