filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: null; delta:1; bokeh:1; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 225.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;zeissColor: bright;
पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा 09 अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बगहा स्थित लवकुश मैरेज हॉल में रविवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वाल्मिकीनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के भाई ध्रुप कुशवाहा द्वारा आदिवासी समाज का ध्वज फहराकर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जल, जीवन, जमीन, संस्कृति, भाषा और सामाजिक एकता की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हर वर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाकर आदिवासी समाज अपनी परंपराओं, संस्कृति और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाता है।
उन्होंने बताया कि गोंड समाज के लोगों के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है, लेकिन इसके बावजूद समाज को कई स्तरों पर अपेक्षाओं का सामना करना पड़ता है।वक्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि बिहार में गोंड जाति की संख्या 5 लाख से अधिक होने के बावजूद आज तक इस समाज का कोई विधायक नहीं बन पाया है, जो चिंतन का विषय है। समाज के लोगों ने इस दिशा में एकजुट होकर आवाज उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में गोंड समुदाय के महिला-पुरुषों एवं कई समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।


