पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार।
बगहा। दोन क्षेत्र के दुर्गम बंकटवा गांव में गर्भावस्था के दौरान गंभीर स्थिति में पहुंची 19 वर्षीय विनीता कुमारी के लिए SSB 21वीं वाहिनी की त्वरित सहायता जीवनरक्षक साबित हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के तत्काल निर्देश पर सीमा चौकी कुमारचिनवा की टीम ने महिला को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराते हुए SSB की विशेष 4×4 एम्बुलेंस से सुरक्षित कृष्णा हॉस्पिटल, हरनाटांड़ पहुंचाया।अस्पताल में महिला को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

SSB की तत्परता और समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद गर्भवती की स्थिति सामान्य एवं स्थिर बताई गई।दोन जैसे दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र में SSB 21वीं वाहिनी लगातार मानवीय सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। विशेष रूप से आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बल की 4×4 एम्बुलेंस महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कठिन परिस्थितियों और दुर्गम रास्तों के बावजूद SSB जवान जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।
