बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही थी महिला, पुलिस जांच में जुटी
##पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
नरकटियागंज। बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही एक महिला ठगी का शिकार हो गई। शातिर ठगों ने महिला को अपनी बातों में उलझाकर कागज का बंडल थमा दिया और उनके झोले से 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद ठगी का एहसास होने पर महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।मिली जानकारी के अनुसार, शमीमा खातून रुपये निकालने के लिए सेंट्रल बैंक पहुंची थीं। बैंक में फॉर्म भरने के दौरान उन्होंने एक युवक से मदद ली। इसी बीच दूसरा युवक भी वहां पहुंच गया और महिला से बातचीत करने लगा। बैंक से रुपये निकालकर बाहर निकलने के बाद दोनों युवक उनके पीछे लग गए।आरोप है कि दोनों युवकों ने महिला को बातों में उलझा लिया और उन्हें कागज का एक बंडल थमा दिया। इसी दौरान रुपये रखने के बहाने उनके झोले से 50 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद महिला ने रुमाल खोलकर देखा तो उसमें केवल 500 रुपये का एक नोट मिला। कागज का बंडल देखकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ।इसके बाद शमीमा खातून ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला की ओर से आवेदन मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
