##पंचानन सिंह बगहा पश्चिमी चंपारण।
बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत रमपुरवा में 14 अक्टूबर 2026 को धम्म दीक्षा समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय बौद्ध महासभा, पश्चिम चंपारण के तत्वावधान में किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, समारोह का उद्देश्य भगवान बुद्ध के विचारों, उनके बताए शांति, करुणा, समानता और मानवता के मार्ग के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम में धम्म दीक्षा के माध्यम से बौद्ध धर्म के सिद्धांतों और जीवन मूल्यों का संदेश दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम के निवेदक भारतीय बौद्ध महासभा, पश्चिम चंपारण के जिला अध्यक्ष चंद्रिका बौद्ध हैं, जबकि रविंद्र सिंह बौद्ध संरक्षक की भूमिका में हैं। आयोजकों ने लोगों से समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
स्थान: रमपुरवा, गौनाहा, पश्चिम चंपारण
तिथि: 14 अक्टूबर 2026
आयोजक: भारतीय बौद्ध महासभा, पश्चिम चंपारण
